भाजपा ने घोषित किए 46 प्रकल्पों के पदाधिकारी
संसू, सुलतानपुर : मिशन 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 46 प्रकल्पों के पदाधिकारियों क
संसू, सुलतानपुर : मिशन 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 46 प्रकल्पों के पदाधिकारियों की घोषणा की है। सभी जनता के बीच जाकर केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को न केवल बताएंगे, बल्कि सगठन की मजबूती के लिए भी कार्य करेंगे। इन सभी प्रकल्पों के संयोजक के साथ दो-दो सहसंयोजक को भी दायित्व दिया गया है। इस प्रकार कुल 138 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें भाजपा नेता शिवपाल उर्फ गांधी ¨सह को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का जिला संयोजक बनाया गया है। पूर्व जिलामंत्री संजय ¨सह सोमवंशी चुनाव प्रबंधन, रजनीश मिश्रा समन्वय विभाग, अजय ¨सह लीडर नमामि गंगे प्रकल्प, देवेंद्र ¨सह विदेश संपर्क प्रकोष्ठ, डॉ.महिमाशंकर द्विवेदी संपर्क विभाग, सुशील त्रिपाठी निर्माण प्रकल्प, एमपी त्रिपाठी नीति विषयक शोध विभाग व आनंद द्विवेदी जिला राष्ट्रीय संपर्क अभियान, रामचंद्र दूबे सहकारिता प्रकोष्ठ , हरिश्चंद्र श्रीवास्तव बुद्धजीवी प्रकोष्ठ, जयंत ¨सह विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनाया गया है। सत्येन्द्र नाथ उपाध्याय व डीपी ¨सह को बुद्धजीवी प्रकोष्ठ का सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है। काली सहाय पाठक व रमेश तिवारी को क्रमश: किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष व महामंत्री बनाया गया है। जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विजय ¨सह रघुवंशी ने यह सूची दी है।