बवाल-ए-जान बने जर्जर बिजली के तार
जय¨सहपुर : जर्जर तारों से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसकी चपेट में आकर लोग काल के गाल में समा जाते
जय¨सहपुर : जर्जर तारों से आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसकी चपेट में आकर लोग काल के गाल में समा जाते हैं। एक-दो दिन तक हो-हल्ला मचता है उसके बाद फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। अधिकारी हैं कि शिकायत के बाद अनसुनी कर देते हैं।
फरीदीपुर विद्युत उपकेंद्र से गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कई इलाकों में जर्जर तारों के भरोसे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आलम यह है की जर्जर तार इतने नीचे लटक रहे हैं। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत महकमें के अधिकारियों से की लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर इटकौली मोड़ के पास लटक रहा जर्जर तार व टूटा पोल तो महज बानगी भर है। जहां भूलवश कोई सड़क किनारे चला गया तो समझो वो काल के गाल में समा गया। सैफुल्लागंज व गोसाईंगंज के फैजाबाद-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का भी यही हाल है। नकराही लोलेपुर के पास महीनों से लटके हुये विद्युत पोल के सहारे आपूर्ति संचालित की जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का निदान न होने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत जेई शोभित का कहना है लटके पोल की आपूर्ति बंद रखी गयी है। इटकौली के पास की समस्या को दूर करने के लिये कर्मियों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।