विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में तलाक के मुकदमे की रंजिश में बैंक के पास युवक की रोक कर पिटाई, मुकदमा दर्ज

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 03:01 PM (IST)

सोनभद्र के मधुपुर में भारतीय स्टेट बैंक के पास चंद्रबली नामक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। यह घटना तलाक के मुकदमे की रंजिश में हुई, जिसमें पीड़ित ने अपने साले और उसके साथियों पर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है, और पुलिस जांच कर रही है।

तलाक के मुकदमे की रंजिश में सोनभद्र में युवक की बेरहमी से पिटाई।

तलाक के मुकदमे की रंजिश में सोनभद्र में युवक की बेरहमी से पिटाई।

HighLights

  1. सोनभद्र में बैंक के पास युवक की लाठी-डंडों से पिटाई।

  2. तलाक के मुकदमे की रंजिश में हुआ यह हमला।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर में भारतीय स्टेट बैंक के पास कुछ लोगों ने युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित ने अपने साले और उसके साथियों पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि तलाक के मुकदमे की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेर बांध निवासी चंद्रबली ने तहरीर दी है कि 23 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह मोटरसाइकिल से मधुपुर में पशु आहार, पालिशर लेने और बैंक संबंधी कार्य के लिए जा रहे थे। भारतीय स्टेट बैंक के पास पहुंचे तो जयमोहनी पोस्ता निवासी अंशु, राहुल और दो अन्य लोग बाइक से आए। सभी ने उनसे कहासुनी शुरू कर दी।

विरोध करने पर एक राय होकर लात-घूंसों और लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। इससे उनकी नाक, आंख, सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आरोपित उन्हें वहीं छोड़कर भाग निकले। होश आने पर चंद्रबली ने घर सूचना दी। उनके पिता मौके पर पहुंचे और उन्हें नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया।

इस बाबत पीड़ित का कहना है कि पत्नी के साथ चंदौली परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश में आरोपित उन्हें और उनके माता-पिता को पहले भी जान से मारने की धमकी देते रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।