आपके मत से ही सुदृढ़ होगा लोकतंत्र
भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां गांव से लेकर शहर तक के मतदाताओं द्वारा सरकार का चयन किया जाता है। मतदाता अपने अधिकार को पहचानें प्रत्येक नागरिक मतदान का महत्व समझे अधिक से अधिक मतदान करने से हमारा लोकतंत्र सु²ढ़ होगा।
जासं,सोनभद्र :भारत एक लोकतांत्रिक देश है। जहां गांव से लेकर शहर तक के मतदाताओं द्वारा सरकार का चयन किया जाता है। मतदाता अपने अधिकार को पहचाने, प्रत्येक नागरिक मतदान को महत्व समझे, अधिक से अधिक मतदान करे, इसी से हमारा लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। मतदाता का यह दायित्व है कि संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मतदान के लिए ऐसा माहौल होना चाहिए जैसे कोई त्योहार मनाया जा रहा है। इसके लिए हर आदमी एक दूसरे को जागरूक करते हुए मतदान के लिए प्रेरित करे। मतदान करने के लिए परस्पर चर्चा करे। मतदान करना मौलिक अधिकार है। हर मतदाता को गंभीरतापूर्वक मतदान करना चाहिए क्योंकि आपका एक मत ही आपको पांच वर्ष का भविष्य देता है।
-द्वारिका प्रसाद, सेवानिवृत्त, प्रधानाध्यापक।