वुशु में खिलाड़ियों ने रचा इतिहास
जागरण संवाददाता, ¨सगरौली : 10 से 16 जुलाई तक ब्राजील में आयोजित सातवीं वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में भारतीय वुशु दल ने इतिहास रच दिया है।
जागरण संवाददाता, ¨सगरौली : 10 से 16 जुलाई तक ब्राजील में आयोजित सातवीं वर्ल्ड जूनियर वुशु चैंपियनशिप में भारतीय वुशु दल ने चीफ कोच सारिका मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में हिस्सा लेकर 4 रजत व 5 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। विश्व स्तरीय स्पर्धा में भारतीय वुशु खिलाड़ियों ने पहली बार इतने पदक जीते हैं।
साई भोपाल में प्रशिक्षणरत श्रुति सरवैया व हिमांशु विश्वकर्मा सहित राजस्थान की जाहृवी व मणिपुर के करणजीत ने कांस्य पदक जीता। वहीं हरियाणा के रोहित व सविता, कश्मीर के सलीम व उड़ीसा के बबलू मुंडा ने रजत पदक हासिल किया। इसी तरह जबलपुर विश्वामित्र अवार्डी वुशु कोच सारिका मनोज गुप्ता को भारतीय वुशु दल का ची़फ कोच नियुक्त किया गया था। बताते चलें कि मध्य प्रदेश वुशु संघ तकनीकी निर्देशक मनोज गुप्ता एवं सारिका मनोज गुप्ता की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने गई वुशु खिलाड़ियों ने कई बार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ¨सगरौली जिला वुशु संघ के मुख्य संरक्षक विधायक ¨सगरौली राम लल्लू वैश्य, अध्यक्ष कांत देव ¨सह, सचिव नम्रता ¨सह, जम्मू बैग, गोपालजी श्रीवास्तव, कोच गणेश ¨सह विशाल, अमित राज, प्रियंका खंडेलवाल, शक्ति मौर्या, मिथिलेश तिवारी आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।