विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में OP राजभर को महिला सफाई कर्मचारियों ने भेजी राखी, याद दिलाया 20 दिसंबर का वादा

Published: Wed, 26 Aug 2026 05:00 PM (IST)

सोनभद्र की महिला सफाई कर्मचारियों ने पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को राखी भेजकर सेवा नियमावली लागू करने और पदोन्नति का वादा याद दिलाया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिला सफाई कर्मचारियों ने मंत्री ओमप्रकाश राजभर को राखी भेजी।

  2. सेवा नियमावली लागू करने, पदोन्नति और पदनाम परिवर्तन की मांग।

  3. मंत्री ने तीन माह में कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। रक्षाबंधन पर बुधवार को पंचायतीराज विभाग की महिला सफाई कर्मचारियों ने पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को राखी भेजकर 20 दिसंबर 2024 को लखनऊ स्थित पंचायतीराज निदेशालय में किए गए वादे को याद दिलाया।

महिला कर्मचारियों ने मंत्री से सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली लागू करने, पदोन्नति और पदनाम परिवर्तन की मांग पूरी करने का उपहार मांगा।

जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मचारियों ने कहा कि मंत्री की ओर से तीन माह में तीन मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेजकर वादा निभाने की मांग की।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में मातृशक्ति योजना शुरू, विंध्य क्षेत्र में 60 से अधिक आयु की महिलाएं आजीवन कर सकेंगे मुफ्त बस यात्रा

बताया गया कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर महिला सफाई कर्मचारियों की ओर से इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मधु देवी, विमला श्रीवास्तव, उमरावती, धन कुमारी, शांति देवी, आरती, मीरा, अष्टभुजी, उषा सिंह, सरिता देवी आदि रहे।