मीरजापुर में मातृशक्ति योजना शुरू, विंध्य क्षेत्र में 60 से अधिक आयु की महिलाएं आजीवन कर सकेंगे मुफ्त बस यात्रा
मीरजापुर के विंध्य क्षेत्र में 60 वर्ष से अधिक आयु की माताओं को अब आजीवन नि:शुल्क बस यात्रा मिलेगी। रक्षाबंधन ...और पढ़ें
-1787741087127_m.webp)
HighLights
विंध्य क्षेत्र में 60+ माताओं को आजीवन नि:शुल्क बस यात्रा।
रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को तीन दिन की नि:शुल्क बस यात्रा।
मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र में भी 60 वर्ष से अधिक आयु की माताएं अब आजीवन बस से निश्शुल्क यात्रा करेंगी। साथ ही रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री ने बड़ा उपहार दिया है। तीन दिन तक माताएं, बहनें व बेटियां निश्शुल्क बस यात्रा कर सकेंगी। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में कार्यक्रम हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण माताओं व बहनों ने देखा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा व उपभोक्ता मामले आशीष पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल ने जिलाधिकारी पवन गंगवार के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान माताओं व बहनों को साड़ी व मिठाई वितरित किया गया।
सरकार ने स्मार्ट फोन भी दिया
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के उपहार के स्वरूप में 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निश्शुल्क बस यात्रा की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। इसके अलावा स्मार्टफोन भी सरकार ने दिया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहन, बेटियों को निश्शुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी। विधायक मझवां ने कहा कि मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आधी आबादी को सशक्त करने के लिए कदम आगे बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर : सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नियम, अब आधार बेस्ड ऑनलाइन अटेंडेंस के बाद ही मिलेगा वेतन
विधायक मड़िहान ने कहा कि यह उपहार आप सभी को इस त्यौहार हेतु विशेष रूप से प्रदान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष अपना दल एस राम लौटन बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश सिंह, पीडी धर्मजीत सिंह, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, बीएसए अनिल वर्मा आदि रहे।
