वज्रपात से महिला घायल, ढहे मकान
जासं विढमगंज (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेदनीखाड़ गांव में रविवार की देर शाम सवा सात बजे आकाशीय बिजली से एक महिला इचेत हो गई। उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जासं, विढमगंज (सोनभद्र) : थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेदनीखाड़ गांव में रविवार की देर शाम आकाशीय बिजली से एक महिला अचेत हो गई। उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं बरखोरहा गांव में दो लोगों के कच्चे मकान ध्वस्त हो गए।
परिजनों के मुताबिक कौशिल्या देवी (22) पत्नी असलियत गुप्ता रविवार की शाम खाना बना रही थी। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें वह अचेत हो गई। आनन-फानन में पीएचसी पहुंचाया गया। डा. आरडी प्रजापति ने बताया कि आकाशीय बिजली के झटके से शरीर के बाएं हिस्से में चोट आई है। हालत में पहले से सुधार है। दूसरी ओर बरखोरहा गांव में भरत यादव व अनिल यादव पुत्र फौजदार यादव के मकान भी ध्वस्त हो गये। ग्राम प्रधान परमेश्वर यादव ने क्षेत्र के लेखपाल को इसकी जानकारी दी है।