एनटीपीसी ठेकेदार को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांगे 10 लाख, कोर्ट के आदेश पर केस
बीजपुर में एक निजी कंपनी के कर्मचारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये ...और पढ़ें

एनटीपीसी कर्मचारी को झूठे दुष्कर्म केस की धमकी देकर 10 लाख की रंगदारी, कोर्ट के आदेश पर FIR।
HighLights
निजी कंपनी कर्मचारी से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई।
झूठे दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
न्यायालय के आदेश पर बीजपुर पुलिस ने FIR दर्ज की।
जागरण संवाददाता, बीजपुर (सोनभद्र)। दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर निजी कंपनी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर स्थानीय पुलिस से कार्रवाई नहीं होने के बाद न्यायालय के हस्तक्षेप पर बीजपुर पुलिस ने 11 नवंबर को आरोपी महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र के हरई पूर्व निवासी रोहित पाण्डेय एनटीपीसी रिहंद नगर के ए-टाइप हास्टल में रहकर एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं। उनका आरोप है कि कुछ समय पहले बीजपुर बाजार में उनकी मुलाकात डोडहर निवासी एक महिला से हुई थी। महिला ने नौकरी लगवाने में मदद मांगी थी।
रोहित ने मानवीय आधार पर प्रयास करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर महिला ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। करीब एक माह पहले 10 लाख रुपये नहीं देने पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। 12 सितंबर को महिला उनके क्वार्टर पर पहुंची और रुपये की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी।
पीड़ित ने 10 सितंबर को ही रजिस्टर्ड डाक से पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी थी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने बीएनएसएस के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने बीजपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना का आदेश दिया। इसके अनुपालन में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।