जाम के झाम से आखिर कब मिलेगी निजात
तहसील मुख्यालय पर आखिर कब लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी। आये दिन जाम की समस्या से परेशान रहवासियों ने अब दुद्धी में बाईपास निर्माण के बगैर समस्या के निदान न होने की बात कह रहे है। वही प्रबुद्ध वर्ग इसके लिए बीते कई सालों से मांग करता चला आ रहा है,किन्तु संबंधित महकमा
जागरण संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र) : तहसील मुख्यालय पर आखिर कब लोगों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी। आए दिन जाम की समस्या से परेशान रहवासियों ने अब दुद्धी में बाइपास निर्माण के बगैर समस्या के निदान न होने की बात कह रहे है। प्रबुद्ध वर्ग इसके लिए बीते कई वर्षों से मांग करता चला आ रहा है ¨कतु संबंधित महकमा कान में तेल डालकर बैठा हुआ है। परेशान हाल लोगों ने शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग कर रहे है।
नेशनल हाइवे 75 ई पर आबाद दुद्धी तहसील मुख्यालय की आबादी एवं वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ने के बावजूद सड़क सात दशक पुरानी चली आ रही है। सप्ताह में दो दिन गुरुवार व रविवार को साप्ताहिक बाजार भी इसी हाइवे किनारे लगता है। इसके अलावा हाइवे किनारे ही कई राजकीय एवं निजी विद्यालय भी संचालित होते है। मुख्य बाजार एवं आबादी भी हाइवे किनारे ही है। सड़क पर कई गुना दबाव बढ़ने के बावजूद उसकी जमीनी स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिसके वजह से सुबह से शाम तक तहसील मुख्यालय पर जाम की समस्या बनी रहती है। इसको लेकर कई बार जनता एवं प्रशासन के बीच टकराव की भी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। तहसील स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी भी इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए बाइपास के विकल्प की बात करते हुए अपनी रिपोर्ट शासन तक भेजते रहते है। इसके बावजूद इस दिशा में कोई सार्थक पहल ऊपर से न होने के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है।