प्रांतीय संगठन मंत्री का स्वागत
जासं सोनभद्र हिदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अश्वनी शुक्ला का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया। हिदुआरी मोड़ पर जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी व जिला महामंत्री करुणा शंकर तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ने माल्यार्पण कर
जासं, सोनभद्र : हिदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अश्वनी शुक्ला का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत किया। हिदुआरी मोड़ पर जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी व जिला महामंत्री करुणा शंकर तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद हिदुआरी से राबर्ट्सगंज तक वाहन जुलूस भी निकाला गया। वाहनों में मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन शामिल रहे। यह जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करते हुए दंडईत बाबा मंदिर परिसर पहुंचा। प्रांत संगठन मंत्री ने यहां कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। जिला संरक्षक भानु तिवारी ने संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस दौरान कई पदों पर नामों की घोषणा भी की गई। जिसमें राकेश पांडे व अर्पित मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, निलेश सिंह जिला मंत्री व प्रिस चौबे को चोपन ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष उत्कर्ष पांडे व युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी दिशांत द्विवेदी उपस्थित रहे।