Move to Jagran APP

आंधी में कई घरों के उड़े छप्पर, बिजली आपूर्ति ठप

जिले में रविवार को भी आंधी ने जमकर तबाही मचाई। कई घरों का छप्पर उड़ गया तो कई स्थानों पर बिजली के खंभे धराशायी हो गई। विद्युत तार टूटने के कारण कई क्षेत्रों का विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। पेड़ गिरने के कारण कई इलाकों का आवागमन ठप हो गया। जल जमाव के कारण जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। बारिश से तामपमान में गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 05:10 PM (IST)
आंधी में कई घरों के उड़े छप्पर, बिजली आपूर्ति ठप

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में रविवार को भी आंधी ने जमकर तबाही मचाई। कई घरों का छप्पर उड़ गया तो कई स्थानों पर बिजली के खंभे धराशायी हो गई। विद्युत तार टूटने के कारण कई क्षेत्रों का विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। पेड़ गिरने के कारण कई इलाकों का आवागमन ठप हो गया। जल जमाव के कारण जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। बारिश से तामपमान में गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

ओबरा : आंधी पानी की वजह से डाला फीडर से खेवंधा को जाने वाली 33 केवी लाइन को भारी क्षति पहुंची। आंधी पानी की चपेट में आई विद्युत लाइन के खंभे और तार रेणुका नदी में गिर गए, जिसके कारण रेणुकापार के बड़े हिस्से में अंधेरा छा गया। खेवंधा सब स्टेशन को लाइन बाधित होने से रेणुकापार के गोठानी, घटिहटा, जुगैल, पनारी, परसोई, बैरपुर, कन्हरा, बड़गवां, खरहरा, अगोरीखास सहित तमाम ग्राम पंचायतों के 150 से ज्यादा टोलों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज आंधी में कई इंसुलेटर और तार को भारी नुकसान पहुंचा। रविवार सुबह ओबरा विद्युत उपखंड की टीम ने अवर अभियंता विजय सिंह के नेतृत्व में नुकसान का जायजा लिया। टीम ने टूटे खंभों और तार की मरम्मत शुरू कर दी थी। नदी होने के कारण तार को खींचने में विद्युत कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता ने बताया कि रविवार शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस दौरान चोपन के अवर अभियंता ब्रह्मादत्त पटेल, गजराज नगर के राजेंद्र प्रसाद व लाइनमैन महेंद्र कुमार, लालता, राम निहोर एवं बमबम आदि मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे।

पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बरसात की वजह से रेणुका पार के तमाम हिस्सों में घरों सहित सरकारी संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ग्राम पंचायत गोठानी के गायघाट में जहां आधा दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं गोठानी प्राथमिक विद्यालय की बाहरी दिवार धराशाई हो गयी। शनिवार शाम को गायघाट के चंद्रबली सिंह के घर का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी गांव के नागेश्वर सिंह का सीमेंट शेड भी उड़ कर नीचे गिर गया। ग्राम पंचायत पनारी के फफराकुंड टोला के होरीलाल का घर गिर गया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले आंधी में सैकड़ों पेड़ों को भारी नुक्सान पहुंचा है। आंधी की वजह से 50 फीसद से ज्यादा आम के फल जमींदोज हो गए।

गुरमा : सदर ब्लाक के सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश के साथ ओले पड़ने से जहां कुछ उमस भरी गर्मी से राहत मिलती थी। रविवार को रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना बन गया। बारिश से जगह-जगह गड्ढों में तब्दील सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन को लेकर परेशानी उठानी पड़ रही है।

वैनी : क्षेत्र में आई जबरदस्त आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए। कई स्थानों पर मकान को आंशिक क्षति हुई। विद्युत पोल भी उखड़ कर टूट गए। जिससे पूरी विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। पोल टूटने के बाद तत्काल विद्युत विभाग को फोन कर लाइन कटवाई गई। खेतों खलिहानों मैं मड़ाई के बाद रखे हुए गेहूं के भूसे उड़ गए हैं।

मधुपुर: रविवार की सुबह आई आंधी के कारण कई घरों के अंदर लगे टीन के छप्पर उड़ गए। आम के फल गिरकर बर्बाद हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.