अर्नब चक्रवात के कहर से कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, एक बार फिर खोला गया गया फाटक
छत्तीसगढ़ और झारखंड के कैचमेंट एरिया में लगातार भारी बारिश के कारण अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के बांध का ...और पढ़ें

भारी बारिश से कनहर बांध का जलस्तर बढ़ा, सोनभद्र में फाटक खोलकर पानी छोड़ा गया।
HighLights
कनहर बांध का जलस्तर भारी बारिश से बढ़ा।
सुरक्षा हेतु बांध का गेट नंबर दो खोला गया।
नदी किनारे के गांवों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। छत्तीसगढ़ और झारखंड के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही भारी बारिश से अमवार स्थित कनहर सिंचाई परियोजना के बांध का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पानी की लगातार आवक को देखते हुए परियोजना प्रबंधन ने एहतियातन गेट नंबर दो को खोलकर निकासी शुरू कर दी है। इसे पहले 350 मिमी खोला गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 500 मिमी कर दिया गया।
शुक्रवार को बांध का जलस्तर 265.1 मीटर दर्ज किया गया। परियोजना अधिकारियों के अनुसार ऊपरी और पहाड़ी क्षेत्रों से बांध में लगातार पानी पहुंच रहा है। जलस्तर नियंत्रित रखने और बांध की सुरक्षा के मद्देनजर फाटक खोलने का निर्णय लिया गया है। पानी छोड़े जाने से कनहर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।
सिंचाई विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। पानी की आवक के अनुसार फाटकों के खुलने की स्थिति में बदलाव किया जाएगा। बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस सतर्क हैं। अमवार, सुंदरी, टेंढा, कोरगी और महुली समेत नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों को नदी के आसपास और डूब क्षेत्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।