विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवरलोड ट्रकों से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लग रहा जाम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 06:59 PM (IST)Updated: Wed, 26 May 2021 12:48 AM (IST)

जागरण संवाददाता गोविदपुर(सोनभद्र) मुर्धवा मोड़ से बीजपुर जाने वाला मार्ग पर विगत कई वर्षों स

ओवरलोड ट्रकों से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लग रहा जाम
ओवरलोड ट्रकों से मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लग रहा जाम

जागरण संवाददाता, गोविदपुर(सोनभद्र) : मुर्धवा मोड़ से बीजपुर जाने वाला मार्ग पर विगत कई वर्षों से लोगों को जाम की समस्याओं से जुझना पड़ रहा है। अक्सर लगने वाले जाम के चलते लोगों को नुकसान के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मुर्धवा मोड से बीजपुर मार्ग जो बभनी से हो कर छत्तीसगढ़ व बीजपुर से बैढ़न एवं सीधी को जाता है, विगत कई वर्षों से जाम का पर्याय सा बन गया है। इसके चलते दैनिक श्रमिक, दूध बेचने वाले, सब्जी विक्रेता, मरीज व अन्यजरूरी कार्य से जा रहे लोगों को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ता हैं। ओवर लोड ट्रकों पर अंकुश नहीं लगाए जाने के कारण लोगों को जाम की समस्या से जुझना पड़ता है। स्थानीय रहवासी रामसेवक, शिवप्रसाद का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बागडोर संभालते ही ओवर लोड वाहनों पर विराम लगाने की घोषणा की थी, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के कगार पर आ गया है इसके बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। यह मार्ग मुर्धवा से आश्रम मोड़ तक नौ किलोमीटर मोड़, चढ़ाई, ढाल के साथ-साथ कई जगहों पर पहाड़ियों को काटकर बनाए जाने के कारण संकरा हो गया है। कई जगहों पर सड़क के किनारे पटरी भी नहीं है। इसके चलते प्रतिदिन इस मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। रामदेव, विजय, संतोष, हरदेव अनिल ने कहा कि अगर वे प्रतिदिन काम न करें तो बच्चों की परिवरिश व परिवार का खर्च नहीं चल पाएगा। जाम के कारण माह में 10 से 15 दिन की ड्यूटी छूट जाती है। सब्जी के विक्रेता सुदामा, जगनाथ, सीतादेवी, अमरावती का कहना है कि जाम के कारण हमें भारी नुकसान सहन पड़ता हैं। कहा कि इस समस्या के लिए पूरी तरह से परिवहन, खनन व पुलिस विभाग जिम्मेदार है। रामसेवक, शिवप्रसाद, विजय, शाह मुहम्मद, रियाज ने सड़क चौड़ीकरण कराए जाने की मांग की।