विवेकानंद ने भारत को विश्व स्तर पर दिलाई पहचान
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्य तिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई।
भाजपा के जिलामंत्री अजीत रावत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, अभिषेक गुप्ता आदि रहे।
उधर युवक मंगल दल के संयुक्त तत्वावधान में सदर ब्लाक के सुकृत गांव स्थित कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक राजकुमार यादव एवं विष्णु तिवारी, जिलाध्यक्ष सौरभ कांत पति तिवारी, महामंत्री मनोज कुमार दीक्षित व रमाकांत पाठक, इरशाद अहमद करन, सौरभ, शाहिद आदि रहे।