Move to Jagran APP

लोक मंगल की कामना के लिए विष्णु महायज्ञ

सततवाहिनी और कूकुरडूबा नदी के संगम स्थल पर राम मंदिर के परिसर में चल रहे रामचरितमानस नवाहपरायण विष्णु महायज्ञ शनिवार को लोकमंगल कामना के साथ संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 09:14 PM (IST)
लोक मंगल की कामना के लिए विष्णु महायज्ञ
लोक मंगल की कामना के लिए विष्णु महायज्ञ

जासं, दुद्धी/विढमगंज : सतत वाहिनी और कूकुरडूबा नदी के संगम स्थल पर राम मंदिर परिसर में चल रहे रामचरितमानस नवाह्न परायण विष्णु महायज्ञ शनिवार को लोकमंगल कामना के साथ संपन्न हो गया। महाप्रसाद लेने उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

loksabha election banner

नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पूर्णाहुति पर सुबह से ही भारती इंटर कालेज के खेल मैदान और राम मंदिर परिसर में झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से आए दर्जनों गांव के भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ था। विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ मंडप में पूर्णाहुति का काम पूरा होते ही महाप्रसाद के लिए यज्ञ समिति द्वारा बनाये गए आधा दर्जन प्रसाद वितरण केंद्रों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। इसके पूर्व अयोध्या से आए कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन में असत्य पर सत्य की विजय का मंचन किया गया। इसमें श्रीराम भगवान ने रावण का वध किया तत्पश्चात श्रीराम वापस अयोध्या आए। वह वशिष्ठ मुनि के द्वारा श्रीराम को अयोध्या का राज्याभिषेक की लीला दिखाई गई। इस दौरान यज्ञ समिति के प्रबंधक सुमन कुमार गुप्ता, मुन्ना केसरी, नीरज जायसवाल, चंद्रभूषण चंद्रवंशी, डीसी हलवाई, विक्की हलवाई, सत्यम जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, डा. राज कपूर, लखन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.