विंध्याचल मंडल में 30 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत, समस्याओं के समाधान के लिए करना होगा आवेदन
विंध्याचल मंडल में 30 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं पर सुनवाई होगी।

30 अक्टूबर को लगेगी पेंशन अदालत।
HighLights
30 अक्टूबर को विंध्याचल मंडल में पेंशन अदालत का आयोजन।
सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं पर होगी सुनवाई।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर दोपहर तीन बजे तक।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 30 अक्टूबर को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह ने बताया कि विंध्याचल मंडल, मीरजापुर के आयुक्त की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार में पेंशन अदालत लगेगी। इसमें मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन संबंधी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी।
पेंशन या ग्रेच्युटी स्वीकृत न होने, पेंशन निर्धारण में त्रुटि, सेवानिवृत्ति के बाद वेतन पुनरीक्षण के आधार पर पेंशन संशोधन तथा प्रशासनिक और पेंशन विभाग के बीच मतभेद वाले मामलों पर विचार होगा।
न्यायालय में लंबित मामलों को भी पेंशनर की इच्छा पर न्यायालय के बाहर निस्तारित कराने के लिए देखा जा सकता है। हालांकि, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों पर विचार नहीं होगा।
पेंशनर आवेदन पत्र तीन प्रतियों में भरकर संबंधित जनपद के मुख्य या वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में 12 अक्टूबर को अपराह्न तीन बजे तक जमा कर दें। अधूरे या निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- चंदौली में बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना
