विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में डीजल से भरा टैंकर पलटने के बाद ग्रामीणों में लूटने की मची होड़

By Mukesh Chandra SrivastavaEdited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 10 Jul 2026 05:38 PM (IST)

सोनभद्र के परसौना गांव में डीजल से भरा टैंकर पलटने से मार्ग बाधित हो गया। रिसाव के बाद ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

सोनभद्र में पलटा डीजल टैंकर, ग्रामीणों ने की डीजल लूटने की होड़।

सोनभद्र में पलटा डीजल टैंकर, ग्रामीणों ने की डीजल लूटने की होड़।

HighLights

  1. सोनभद्र में डीजल टैंकर पलटा, यातायात बाधित हुआ।

  2. ग्रामीण बाल्टी-डिब्बे लेकर डीजल इकट्ठा करने पहुंचे।

  3. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

जागरण संवाददाता सिंगरौली (सोनभद्र)। थाना बैढ़न क्षेत्र के परसौना गांव में शुक्रवार की सुबह देवसर विधायक कार्यालय के सामने बैढ़न-बरगवां मार्ग पर डीजल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर से डीजल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही खुटार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू किया। इस बीच टैंकर से बह रहे डीजल को लेने के लिए आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग डिब्बे, बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के समझाने और रोकने के बावजूद लोग डीजल एकत्र करने पर आमादा रहे, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए अव्यवस्थित बनी रही। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन टैंकर में भरे डीजल के बह जाने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने यातायात सामान्य किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।