सोनभद्र में पूर्व विधायक के घर के बाहर मारपीट का वीडियो प्रचलित, थाने में दी तहरीर
सोनभद्र में पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के राबर्ट्सगंज स्थित आवास के बाहर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल हो ...और पढ़ें

सोनभद्र में पूर्व विधायक के घर के बाहर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच जारी।
HighLights
पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के घर के बाहर मारपीट।
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ प्रचलित।
दोनों पक्षों ने पुलिस को दी है तहरीर।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार को पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के आवास के बाहर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रहा है। इसमें एक महिला पूर्व विधायक से भी उलझती दिख रही है। कुछ लोग डंडा लेकर चलाने की स्थिति में दिख रहे हैं।
चर्चा है कि मारपीट उनके घर में लंबे समय से काम कर रही एक महिला और उनके समर्थकों के बीच हो रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर दिया है कि वह करीब 15 वर्ष से पूर्व विधायक के आवास पर घरेलू काम कर रही है। वह उनके बिच्छी स्थित आवास पर गई तो वहां की स्थिति देख उसकी कहासुनी हो गई।इसके बाद वह कोतवाली के पास स्थित आवास पर लौट आई।
यहां मंगलवार को फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो रहा है। पूर्व विधायक का कहना है कि उनके प्रतिनिधि से मारपीट कर रहे थे, जिसमें वह बीच बचाव कर रहे थे। उधर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है। मेडिकल आदि कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।