विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: गुलाबी ठंड का अहसास, कोहरे की चादर में लिपटा सोनांचल; तापमान में गिरावट

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Mon, 23 Oct 2023 07:25 AM (IST)

UP Weather Update सोनांचल में पिछले दो दिनों से गुलाबी ठंड का अहसास होने रहा है। सूरज ढलने के बाद ...और पढ़ें

UP Weather Update: गुलाबी ठंड का अहसास, कोहरे की चादर में लिपटा सोनांचल; तापमान में गिरावट
UP Weather Update: गुलाबी ठंड का अहसास, कोहरे की चादर में लिपटा सोनांचल; तापमान में गिरावट

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। सोनांचल में पिछले दो दिनों से गुलाबी ठंड का अहसास होने रहा है। सूरज ढलने के बाद लोग ठंड महसूस करने लगे हैं। शाम होते ही सिहरन और रात 12 बजे अच्छी ठंड लग रही है।

तड़के से लगायत सूर्यदेव के निकलने तक ओस भी पड़ रही है। रविवार की सुबह सोनांचल कोहरे की चादर में लिपटा देखा गया। हालांकि भगवान भास्कर के प्रकट होते ही कोहरा छंट गया।

रविवार को छाया सीजन का पहला घना कोहरा

रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। यह कोहरा रात से सुबह आठ बजे तक रहा। पूरी सड़क व गांव कोहरे के आगोश में रहा। कोहरे के कारण दुद्धी- विंढमगंज मार्ग पर पर वाहन चालक हेड लाइट जलाकर जा रहे थे और वाहनों की रफ्तार पर भी अंकुश लगा हुआ था।

हालांकि धूप खिलने के बाद कोहरा छट गया। कोहरा छटने के बाद धुंध का असर समाप्त हो गया। कोहरे और धुंध के असर से धूप कम रही, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आई। सभी को बरतनी चाहिए सतर्कता मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह व शाम को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत है अन्यथा सर्दी-जुकाम व बुखार के शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सीता रसोई मंदिर की संपत्ति पर यूपी सरकार का स्वामित्व, कोर्ट ने दिया फैसला; ये था पूरा विवाद

होम्योपैथिक डाक्टर संजय सिंह कहते हैं कि बच्चों व बुजुर्गों का बदलते मौसम में विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान का विशेष ध्यान दें। कोई दिक्कत होने पर डाक्टर की सलाह पर दवा का सेवन करें।