विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात किये जाएंगे 80 केंद्र व्यवस्थापक, तैयारी तेज

Published: Thu, 12 Nov 2026 03:44 PM (IST)

सोनभद्र में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 45,391 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात किये जाएंगे 80 केंद्र व्यवस्थापक।

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैनात किये जाएंगे 80 केंद्र व्यवस्थापक।

HighLights

  1. सोनभद्र में 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित, तैयारियां तेज की गईं।

  2. कुल 45,391 परीक्षार्थी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे।

  3. परीक्षा केंद्रों की दूरी 40 किमी से घटाकर 10-12 किमी की गई।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। जिला स्तरीय परीक्षा समिति के प्रस्ताव पर जनपद में 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं। पहले 66 केंद्र ही बने थे लेकिन बाद में परीक्षा समिति ने 14 केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था जिसकी स्वीकृति परिषद ने कर दी है।

अब परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में 80 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किये जाएंगे। इसके साथ ही एक-एक परीक्षा सहायकों की भी तैनाती की जाएगी। प्रत्येक कक्ष में दो-दों कक्ष निरीक्षक भी तैनात किये जाएंगे। इसके लिए प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को तैनात किया जाएगा।

नकल विहीन परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडल और जिला स्तर पर उड़ाका दल भी गठित किया जाएगा। जिला स्तर पर परीक्षा की तैयारियां माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तेज कर दी गई हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल 45,391 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 27,117 और इंटरमीडिएट के 18,274 छात्र-छात्राएं हैं। इनके लिए जिले में 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों का चयन आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं, स्वच्छता और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है।

पहले 40 किमी दूर तक बना था परीक्षा केंद्र, अब 12 किमी के है अंदर

आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों के निर्धारण में कई खामियां थीं। जैसे पहले परीक्षा केंद्र की दूरी करीब 40 किमी तक थी। जब प्रधानाध्यापकों ने इस पर आपत्ति की तो माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।

विभाग ने आपत्तियों का निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिकतम 10 से 12 किमी के दायरे में कर दी ताकि परीक्षार्थियों को परेशानी न झेलनी पड़े। केंद्रों के निर्धारण में भौतिक संसाधनों का पूरा ध्यान भी विभाग ने रखा है।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण हो चुका है। अब केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकाें के तैनाती की तैयारी की जा रही है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की 40 किमी दूरी तक की समस्या का भी निस्तारण कर दिया गया है। -जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।