Move to Jagran APP

उभ्भा नरसंहार के फरार इनामी दो वारंटी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता घोरावल (सोनभद्र) घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार में आरोपी बनाए गए दो सगे भाईयों को पुलिस ने सोमवार की सुबह राब‌र्ट्सगंज के हिदुआरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। फरारी काट रहे इन दोनों आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में फरार चल रहे 10 इनामी आरोपियों की तलाश जारी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 05:45 PM (IST)
उभ्भा नरसंहार के फरार इनामी दो वारंटी गिरफ्तार
उभ्भा नरसंहार के फरार इनामी दो वारंटी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, घोरावल (सोनभद्र) : घोरावल थाना क्षेत्र के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार में आरोपी बनाए गए दो सगे भाइयों को पुलिस ने सोमवार की सुबह राब‌र्ट्सगंज के हिदुआरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। फरारी काट रहे इन आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में अभी 10 इनामी आरोपियों की तलाश जारी है।

loksabha election banner

स्वाट टीम के प्रभारी बृजेश सिंह व घोरावल पुलिस चौकी के प्रभारी मोहम्मद अरशद को सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि उभ्भा नरसंहार के इनामी दो आरोपी राब‌र्ट्सगंज के हिदुआरी तिराहे पर खड़े हैं और वे कहीं भागने की फिराक में है। जानकारी मिलते ही स्वाट टीम व घोरावल पुलिस जवानों के साथ मौके की तरफ रवाना हो गई। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची दो व्यक्ति भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेरेबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस मामले में अनिल सिंह गुर्जर व सुनील कुमार सिंह निवासी ग्राम बगदरा थाना गढ़वा जिला सिगरौली (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। बता दें कि उभ्भा में 17 जुलाई को भूमि विवाद को लेकर 11 आदिवासियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में 28 आरोपी नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के 14 आरोपियों के फरार होने पर उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था। इनामी आरोपियों में अब तक चार गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी 10 इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार मध्यप्रदेश के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.