विषैले जंतु के काटने से दो की मौत
जिले के शाहगंज व दुद्धी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विषैले जंतु के काटने दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा निवासी श्याम सुंदर तिवारी (54) सुबह खेत देखने गए थे। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शाहगंज थाना क्षेत्र के मोराही गांव में रामसुमेर को भी किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इससे उनकी मौत हो गई।
जासं, सोनभद्र : जिले के शाहगंज व दुद्धी थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विषैले जंतु के काटने दो लोगों की मौत हो गई। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा निवासी श्याम सुंदर तिवारी (54) सुबह खेत देखने गये थे। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शाहगंज थाना क्षेत्र के मोराही गांव में रामसुमेर को भी किसी विषैले जंतु ने काट लिया। इससे उनकी मौत हो गई।