दहेज हत्या के आरोप में सास-ससुर गिरफ्तार
जासं, घोरावल (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ गांव में गतदिनों हुई विवाहिता क
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 07:38 PM (IST)
जासं, घोरावल (सोनभद्र) : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवरीकाठ गांव में गतदिनों हुई विवाहिता की मौत के बाद पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपित सास व ससुर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई मृतका के पिता करकी गांव निवासी बैजनाथ पासवान की तहरीर पर हुई। विवाहिता अनीता (20) ने संदिग्ध हाल में कीटनाशक दवा पी लिया था। उसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के पिता बृजनाथ की तहरीर पर पति किशुन, ससुर रामविलास, सास मुन्नी देवी तथा बड़ी सास विमला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें