जलस्तर खिसकने से परेशानी
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : गर्मी आते ही जरहां क्षेत्र में पेयजल समस्या गहराने लगी है। जैसे-जैसे गमी
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 08:57 PM (IST)
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : गर्मी आते ही जरहां क्षेत्र में पेयजल समस्या गहराने लगी है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, रिहंद डैम का जल स्तर नीचे खिसकता जा रहा है। इसका असर रिहंद बांध के समीपवर्ती गांवों के जलस्तर पर देखा जा रहा है। गांव के हैंडपंप जहां धीरे-धीरे कम पानी देना शुरू कर चुके हैं, वहीं कुओं का पानी भी नीचे की ओर खिसकता जा रहा है। म्योरपुर ब्लाक के बीजपुर, जरहां, ¨पडारी, महरिकला, खमरिया, राजमिलान, महुली आदि ग्राम पंचायतों में पानी के लिए अभी से ही परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है। नदी, नालों का जल स्तर खिसकने से पशुओं को भी पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें