विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में कफ सीरप तस्करी में ट्रायल जारी, 13 आरोपितों के मामले में सुनवाई

By Mukesh Chandra Shrivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र में बहुचर्चित कोडिनयुक्त कफ सीरप तस्करी मामले में 13 आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में ट्रायल जारी है। एसआईटी की जांच के बाद दाखिल 4,164 पन्नों की चार्जशीट में वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल को मुख्य सरगना बताया गया है।

कार्रवाई की आंच रांची व गाजियाबाद तक पहुंची, भोला प्रसाद कोलकाता से हुआ था गिरफ्तार।

कार्रवाई की आंच रांची व गाजियाबाद तक पहुंची, भोला प्रसाद कोलकाता से हुआ था गिरफ्तार।

HighLights

  1. सोनभद्र में 13 आरोपितों पर कफ सीरप तस्करी का ट्रायल जारी।

  2. एसआईटी ने 4,164 पन्नों की चार्जशीट अदालत में पेश की।

  3. शुभम जायसवाल को मामले का मुख्य सरगना बताया गया।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। बहुचर्चित कोडिनयुक्त कफ सीरप तस्करी मामले में न्यायालय में ट्रायल की प्रक्रिया जारी है। इस प्रकरण में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) की जांच के बाद 13 आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जांच एजेंसी ने अदालत में 4,164 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी। इसमें वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल को मुख्य सरगना के रूप में शामिल किया गया है।

मामला वर्ष- 2025 में सामने आया था। जांच के दौरान तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम तथ्य उजागर हुए। सोनभद्र पुलिस ने सबसे पहले पिछले वर्ष अक्टूबर में अवैध कफ सीरप की खेप बरामद की थी। तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। जांच का दायरा बढ़ा तो रांची व गाजियाबाद में भी कार्रवाई हुई। जांच के दौरान शुभम जायसवाल का नाम सामने आया।

शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था। शुभम दुबई भाग गया। एसआइटी की जांच के बाद दाखिल चार्जशीट के आधार पर कोर्ट में आरोपितों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। वर्ष -2022 में लालू पटेल को एक मामले में सजा सुनाई गई है। पुलिस का कहना है कि उसका वर्ष 2025 में सामने आए कोडिनयुक्त कफ सीरप तस्करी प्रकरण से संबंध नहीं है।

 

कोडिनयुक्त कफ सीरप मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 13 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट अप्रैल में ही दाखिल किया जा चुका है। फिलहाल न्यायालय में ट्रायल चल रहा है।

-

अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।