विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में तालाब में डूबने से पति-पत्नी समेत तीन की मौत, गांव में मचा कोहराम

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 04:16 PM (IST)

सोनभद्र के बीरनबहरा गांव में तालाब में नहाने गए एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो ...और पढ़ें

सोनभद्र के बीरनबहरा में तालाब में नहाते समय पिता-पुत्र समेत तीन की दर्दनाक मौत।

सोनभद्र के बीरनबहरा में तालाब में नहाते समय पिता-पुत्र समेत तीन की दर्दनाक मौत।

HighLights

  1. सोनभद्र के बीरनबहरा गांव में तालाब में डूबे तीन लोग।

  2. पिता अनिल कुमार ने बेटों को बचाने में गंवाई जान।

  3. हैंडपंप में पानी न होने से तालाब में नहाने गए थे।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। अनपरा से 20 किमी. दूर भाट क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत कुलडोमरी के टोला वीरनबहरा में रविवार की अपराह्न तालाब में डूबने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। मृतकों में शक्तिनगर निवासी युवक, उसकी पत्नी और उसका साला शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार शक्तिनगर की राजकिशन कालोनी निवासी 22 वर्षीय अनिल शर्मा अपनी ससुराल वीरनबहरा आए हुए थे। रविवार की अपराह्न हैंडपंप से पानी नहीं आने पर वह घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित तालाब में नहाने के लिये अपने पत्नी व साले के साथ गए। तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

पति को डूबता देख 20 वर्षीय पत्नी उर्मिला और उसका 14 वर्षीय भाई राजू पुत्र राम प्रसाद उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गए। इस दौरान तीनों गहरे पानी में समा गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक पुत्र, पुत्री और दामाद के घर नहीं लौटने पर 55 वर्षीय सरिता देवी उनकी तलाश में निकलीं।

आसपास खोजबीन के बाद तालाब किनारे तीनों की चप्पल दिखाई देने पर अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद अनपरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शवों की तलाश शुरू कराई।

पुलिस ने अथक प्रयास कर एनडीआरएफ की टीम पहुंचने से पहले ही तीनों शव बरामद कर लिया। सूचना पर एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता, राजस्व निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय और लेखपाल समेत सीओ पिपरी हर्ष पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर रेणुसागर मोर्चरी में रखवा दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।