विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होंडा सिटी व टाटा पंच से चलने वाले तीन हेरोइन तस्कर सोनभद्र में गिरफ्तार

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 05:32 PM (IST)

सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि के तहत पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 किलो गांजा, 6 ग्राम हेरोइन, नकदी और दो लग्जरी कारें बरामद की गईं।

सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि: होंडा सिटी और टाटा पंच से चलने वाले तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार।

सोनभद्र में ऑपरेशन शुद्धि: होंडा सिटी और टाटा पंच से चलने वाले तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार।

HighLights

  1. सोनभद्र में तीन हेरोइन तस्कर ऑपरेशन शुद्धि में गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने 25 किलो गांजा, 6 ग्राम हेरोइन और नकदी जब्त की।

  3. तस्करी में प्रयुक्त होंडा सिटी व टाटा पंच कारें बरामद।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन शुद्धि के तहत राबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, छह ग्राम हेरोइन, 24,200 रुपये नकद और तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी व टाटा पंच कार बरामद की गई। तीनों के पास से तीन एंड्रायड मोबाइल फोन भी मिले हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन और सीओ नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। चुर्क जाने वाले मार्ग पर सहिजन शराब भट्ठी के सामने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. उमर उर्फ बब्लू खान निवासी बहुअरा (हिंदुआरी), अंशू गिरी उर्फ गोलू निवासी परसिया (रामगढ़) और पुष्पराज यादव उर्फ श्याम निवासी जैत सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में जानकारी मिली है। पुलिस इनके स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की पड़ताल कर रही है। राबर्ट्सगंज थाने में तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा और बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।