कांग्रेस के तीन जिला सचिवों ने दिया इस्तीफा
जासं सोनभद्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पद को लेकर घमासान मच गया है। सचिव पद से असंतुष्ट तीन पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है। जिलाध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को अभी स्वीकार नहीं किया है।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पद को लेकर घमासान मच गया है। सचिव पद से असंतुष्ट तीन पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है। जिलाध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को अभी स्वीकार नहीं किया है।
प्रदेश अध्यक्ष से अनुमोदित कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की सूची एक दिन पहले बुधवार को ही जारी की गई थी। सूची जारी होने के बाद तमाम पदाधिकारियों में पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई। यह मामला गुरुवार को सार्वजनिक हो गया। जिला सचिव बृजेश तिवारी, बिदू गिरी व गंभीरा प्रसाद ने अपना इस्तीफा गुरुवार की शाम जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ को सौंप दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बृजेश तिवारी व बिदु गिरी का इस्तीफा मिला है। गंभीरा प्रसाद का त्यागपत्र नहीं मिला है। अभी किसी भी पदाधिकारी के त्यागपत्र पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।