विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में दोस्त की पत्नी के नाम विदेश में खोला तीन कंपनियां, 100 करोड़ की ठगी

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 05:03 PM (IST)

सोनभद्र साइबर क्राइम और स्वाट पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी करने ...और पढ़ें

सोनभद्र में 100 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार विदेश में खोली थीं फर्जी कंपनियां।

सोनभद्र में 100 करोड़ की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार विदेश में खोली थीं फर्जी कंपनियां।

HighLights

  1. सोनभद्र पुलिस ने 100 करोड़ के साइबर ठग सौरभ सिंह को पकड़ा।

  2. विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों के खाते इस्तेमाल किए।

  3. आरोपी के पास से विदेशी मुद्रा, कार्ड, लैपटॉप बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। साइबर क्राइम व स्वाट पुलिस ने विदेश में कंपनी खोलकर उसमें नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के आरोपित प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से विदेशी मुद्रा, 27 डेविट व क्रेडिट कार्ड, लैपटाप आदि बरामद किया है।

उसकी कार को सीज कर दिया है। प्रकरण की जांच में विभिन्न बैंक खातों से करीब 37 करोड़ की धनराशि का लेनदेन, नेटवर्क से संबंधित दो सौ साइबर शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सौरभ सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

साइबर थाना में दर्ज मुकदमें में उसका नाम सामने आया। आरोपित से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर विदेश में कंपनियां स्थापित किया। विदेश में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाता था। इन बैंक खातों का उपयोग देशभर में विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि के लेनदेन एवं हस्तांतरण के लिए करता था।

विदेश में कंपनियां स्थापित कर साइबर अपराध का नेटवर्क संचालित करता था। उसने अपने साथी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गाेरडिहा गांव निवासी अनुपम सिंह की पत्नी प्रतीक्षा सिंह के नाम से लैब मेड मेडिसिन कंपनी, एएसएल लाजिस्टिक कंपनी और कुमार सिंह एलएलसी कंपनी खोला था। इन कंपनियों के माध्यम से भारत में लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देता था। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, पासबुक व सिम कार्ड प्राप्त कर लेता था।

उनका उपयोग साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि के लेनदेन में करता था। इस नेटवर्क से जुड़े शाहगंज निवासी रवि पांडेय, उमरी के बृजेश पांडेय को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उनसे पूछताछ में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर अपराध के लिए उपलब्ध कराने व इन खातों को अनुपम सिंह एवं नायब खान के माध्यम से आगे उपलब्ध कराए जाने की जानकारी प्रकाश में आई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।