कूड़ा निस्तारण की बनी है समस्या
नगर पंचायत परिक्षेत्र में कूड़ा निस्तारण का स्थाई केंद्र या स्थल न होने के कारण स्वच्छ भारत अभियान दुद्धी में मुंह चिढाती नजर आ रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 06:34 PM (IST)
जासं, दुद्धी (सोनभद्र) : नगर पंचायत परिक्षेत्र में कूड़ा निस्तारण का स्थाई केंद्र या स्थल न होने के कारण स्वच्छ भारत अभियान दुद्धी में मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है। नगर के बीचो-बीच करीब आधा दर्जन स्थानों पर निष्पादित होने वाले कूड़ा-कचरा को देखकर इसका आसानी से आंकलन किया जा सकता है। नगर पंचायत में तैनात तमाम ऐसे सफाई कर्मी हैं, जो खाली जगह देखते ही वहां कूड़ा का निष्पादन करने में जुट जाते हैं। कचरा गंभीर समस्या का रूप लेता जा रहा है। मल्देवा से नगर पंचायत मे जाने वाले घनी आबादी के बीच या रामनगर के धनौरा गांव जाने वाले मुख्य सड़क पर अक्सर कूड़ा पड़ा देखा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें