Move to Jagran APP

तहसील प्रदर्शन के लिए जा रहे सपाजनों को किया नजरबंद, पुलिस से झड़प

जागरण संवाददाता सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख चुनाव में गड़बड़ी व महंगाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को तहसील प्रदर्शन के लिए जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इसके पहले कुछ कार्यकर्ताओं को बुधवार की देर शाम हिरासत में ले लिया गया और उन्हें दूसरे दिन दोपहर बाद रिहा किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 10:17 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 10:17 PM (IST)
तहसील प्रदर्शन के लिए जा रहे सपाजनों को किया नजरबंद, पुलिस से झड़प

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनाव में गड़बड़ी व महंगाई समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को तहसील प्रदर्शन के लिए जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इसके पहले कुछ कार्यकर्ताओं को बुधवार की देर शाम हिरासत में ले लिया गया और उन्हें दूसरे दिन दोपहर बाद रिहा किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित तहसीलों में प्रदर्शन को लेकर बुधवार की शाम से ही पुलिस सतर्क रही। जिले के चार तहसीलों राब‌र्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी व ओबरा में सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बुधवार की रात से ही पुलिस चक्रमण करती रही। राब‌र्ट्सगंज में सपा नेता प्रमोद यादव को रात में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और गुरुवार की दोपहर बाद रिहा किया गया। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समर्थकों के साथ विकास नगर कालोनी से गुरुवार की सुबह तहसील के लिए कूच किए तो उन्हें रोक लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित घोरावल के पूर्व विधायक रमेश दुबे जैसे ही समर्थकों के साथ प्रदर्शन के लिए निकले पहले से तैनात पुलिस ने जीवन ज्योति चिकित्सालय के पास घेराबंदी कर रोक लिया। पूर्व विधायक को पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने किसी को भी तहसील परिसर प्रदर्शन के लिए नहीं जाने दिया। सभी को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।

रामगढ़ : युवजन सभा के दिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने कहा कि पुलिस जनहित के मुद्दों को कुचलते हुए सपाजनों को रोकने का काम की है। लूट, हत्या, बलात्कार व महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सरकार का नंगा नाच जनता से छिपा नहीं है। जनता सब जान चुकी है। इस बार जनता मुंह तोड़ जवाब देगी।

वैनी : नगवां ब्लाक से सदर तहसील प्रदर्शन के लिए जाने को तैयार सपाइयों को रायपुर पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष राजमणि यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मी यादव, अरुण वर्मा, सुनील पासवान को पुलिस ने घर से निकलने ही नहीं दिया।

कोन : जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली व नगवां में हुई हिसा पर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई को लेकर कचनरवा, कोन नकतवार, देवाटन से सपा कार्यकताओं को सुबह से ही कोन थाना निरीक्षक विनोद सिंह द्वारा निगरानी की जा रही थी। जैसे ही सपा कार्यकर्ताओं ने तेलगुड़वा चौराहे पर ओबरा तहसील जाने की तैयारी कर रहे थे कि कोन सब इंस्पेक्टर सुनील दीक्षित, राजेश मौर्य द्वारा सभी सपा कार्यकर्ताओं को चौराहे से गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष विजय जायसवाल, अलख नरायण शुक्ल, लक्ष्मी कुमार जायसवाल, रामलगन, राजिक अली, अशोक निराला, अनुज तिवारी, अजय, चंदन, श्यामराज, जिला पंचायत सदस्य छब्बू राम, आनन्द चेरो आदि मौजूद रहे।

विडमगंज : स्थानीय थाना क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर कार्यकर्ताओं तहसील में होने वाले धरना प्रदर्शन पर जाने से थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने रोका दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था के द्रष्टिगत सूरयमणि यादव निवासी ग्राम सुखड़ा ब्लाक अध्यक्ष, बुनदेल चौबे निवासी ग्राम पतरिहा, कलामुददीन निवासी महुली पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, नकछेदी यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष ग्राम वोम, शेकरार अहमद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष निवासी महुली, मुजीब अहमद जोन प्रभारी समाजवादी पार्टी निवासी मुड़िसेमर, महफूज आलम निवासी हुमेलदोहर, रमेश यादव पूर्व जिला सचिव लोहिया वाहिनी को थाना पर बैठाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.