Move to Jagran APP

सात फेरे से पूर्व मंडप छोड़कर भागा दूल्हा

रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव में रविवार की रात में एक ही रात दो स्थानों से बरात आई थी। वहां सात फेरे लेने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस नजर आई तो एक दूल्हा मंडप छोड़कर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में मामला समझने पर बराती भी वापस चले गए। इससे पूरी रात हड़कंप मचा रहा। हालांकि माहौल को देखकर पुलिस वापस लौट गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 May 2020 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 05:10 PM (IST)
सात फेरे से पूर्व मंडप छोड़कर भागा दूल्हा
सात फेरे से पूर्व मंडप छोड़कर भागा दूल्हा

जागरण संवाददाता, खलियारी (सोनभद्र) : रायपुर के डोरिया गांव में रविवार की रात में एक ही रात दो स्थानों से बरात आई थी। वहां सात फेरे लेने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान पुलिस नजर आई तो एक दूल्हा मंडप छोड़कर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में मामला समझने पर बराती भी वापस चले गए। हालांकि माहौल को देखकर पुलिस वापस लौट गई।

loksabha election banner

दरअसल, रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोरिया के चौकीदार ने अपनी दो पुत्रियों की शादी एक साथ तय की थी। एक पुत्री की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में तय हुई। दोनों बेटियों की शादी के लिए रात में बरात आई। बरातियों का स्वागत, सत्कार हुआ। विवाह की और भी रस्में पूरी की जा रही थीं, इसी दौरान अचानक पुलिस दरवाजे पर आ गई। पुलिस को देखते ही घोरावल वाला दूल्हा उठकर भागने लगा। बताया गया कि उक्त दूल्हा अपनी पहली शादी को छिपाकर दूसरी शादी करने के लिए डोरिया में बरात लेकर आया था। इसकी जानकारी होने पर पत्नी ने घोरावल थाने से पुलिस के साथ डोरियां गांव में पहुंच गई। जिसे देखकर बरातियों में हलचल मच गई। जिस युवती की शिकायत पर पुलिस पहुंची थी उसने बताया कि वह मड़िहान के भावा गांव की रहने वाली है। शादी तीन जून 2017 में संकठा के साथ हुई थी। मीरजापुर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। संकठा पहली शादी को छिपाकर दूसरी शादी डोरियां गांव में करने के लिए बरात लेकर पहुंचा था। रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि पुलिस आई थी। दूल्हा भाग गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.