गरीबों व बेरोजगारों की सरकार को फिक्र नहीं
जासं सोनभद्र समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गोंड की मौजदूगी में हुई संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार को कोसने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सत्ता के घमंड में अत्याचार कर रहे हैं। सामाजिक सछ्वाव बिगाड़ा जा रहा है और गुंडागर्दी की जा रही है।
जासं, सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गोंड की मौजूदगी में हुई संयुक्त प्रेसवार्ता में भाजपा सरकार को कोसने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सत्ता के घमंड में अत्याचार कर रहे हैं। सामाजिक सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है
पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गोंड़ ने कहा कि किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, बेरोजगारों की भाजपा सरकार को फिक्र नहीं हैं। भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम कर रही है। ऐसे हालात में सपा कार्यकर्ता चुप्पी साध कर जनता का शोषण नहीं देख सकते हैं। जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि आदिवासियों के साथ हो रहे अत्याचार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा व रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल है। इस मौके पर मो. सईद कुरैशी, डा. गोपाल सिंह, ह्रदय नारायण गोंड़, हिदायतुल्ला खान, रमेश सिंह, महफूज आलम खान, अनिल प्रधान, कमलेश यादव, अमन पाठक, रामसेवक यादव आदि मौजूद थे।