Move to Jagran APP

शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

जागरण संवाददाता सोनभद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन के साथ विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सविधि पूजन-अर्चन के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। लाइव टेलीकास्ट के जरिए सर संघ चालक मोहन भागवत के संबोधन सुना गया। इस मौके पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल विभाग प्रचारक प्रवेश सह जिला संघचालक नंदलाल जिला कार्यवाह बृजेश सह जिला कार्यवाह पंकज नगर कार्यवाह संतोष आदि थे। वैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शस्त्र पूजन कर विजयादशमी का पर्व मनाया। मुख्यवक्ता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक खंड संघचालक ओंकार नाथ द्विवेदी रहे। अध्यक्षता सर्वजीत सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 07:56 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 07:56 PM (IST)
शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व
शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को शस्त्र पूजन के साथ विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सविधि पूजन-अर्चन के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। तत्पश्चात विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। लाइव टेलीकास्ट के जरिए सर संघ चालक मोहन भागवत के संबोधन सुना गया। इस मौके पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, विभाग प्रचारक प्रवेश, सह जिला संघचालक नंदलाल, जिला कार्यवाह बृजेश, सह जिला कार्यवाह पंकज, नगर कार्यवाह संतोष, आदि थे।

loksabha election banner

वैनी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शस्त्र पूजन कर विजयादशमी का पर्व मनाया। मुख्यवक्ता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक खंड संघचालक ओंकार नाथ द्विवेदी रहे। अध्यक्षता सर्वजीत सिंह ने किया। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।

घोरावल : विजयादशमी पर्व पर नगर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव कुमार के नेतृत्व मे संपन्न हुआ। दशमिहवा तालाब के पास शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विभाग संयोजक राजीव कुमार ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर रामानंद पांडेय, शुभम कुमार, शिप्पू अग्रहरि आदि थे।

शक्तिनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शक्तिनगर के ज्वालामुखी शाखा परिसर में शुक्रवार को शस्त्र पूजन के साथ संघ का स्थापना दिवस विजयादशमी उत्सव मनाया गया। संघ के जिला संघचालक केके पुरवार एवं मुख्य अतिथि वीर अभिमन्यु ने रोरी, रक्षा, पुष्प, अक्षत चढ़ाकर मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संपर्क प्रमुख सनीशरण ने किया।

अनपरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लाल टावर मैदान में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान शक्ति के प्रतीक शस्त्रों का पूजन भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक उपाध्याय ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति की याद दिलाते हैं तथा इनका सामाजिक, आध्यात्मिक महत्व के साथ वैज्ञानिक आधार भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.