परिवार धागे की तरह सभी को रखता है बांधे
सीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में ज्योतिपुंज महिला मंडल द्वारा परिवार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम एचपी सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। आवासीय परिसर के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा गणेश वंदना ब्रेक डांस बम-बम भोले की प्रस्तुति कर सभी का मनमोह पदर्शन किया।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में ज्योतिपुंज महिला मंडल द्वारा परिवार दिवस का आयोजन किया गया। शुभारंभ अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम एचपी सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आवासीय परिसर के नन्हे-मुन्हे बच्चों द्वारा गणेश वंदना, ब्रेक डांस, बम-बम भोले की प्रस्तुति कर सभी का मनमोह लिया। क्लब की सदस्य अंशु वर्मा एवं किरण द्वारा ताल से ताल मिलाकर गाने की प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कुसुम, विभा, रेनू ने शहरी बाबू गाना की प्रस्तुति कर खूब वाहवाही लूटी। महिला मंडल की अध्यक्ष किरन सिंह ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि परिवार एक धागे की तरह है जो सबको साथ बांधे रखता है। इसमें दीपक कुमार, एमके सचान, आरके तिवारी, मयंक मांगलिक, एके राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योतिपुंज महिला मंडल की सदस्य प्रतिभा सचान, प्रीति, शिखा मिश्र का सराहनीय योगदान रहा।