Move to Jagran APP

शारीरिक दूरी बनवाना सबसे बड़ी चुनौती

शारीरिक दूरी बनवाना सबसे बड़ी चुनौती

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 05:19 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 05:19 PM (IST)
शारीरिक दूरी बनवाना
 सबसे बड़ी चुनौती
शारीरिक दूरी बनवाना सबसे बड़ी चुनौती

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कोरोना मानवीय त्रासदी लेकर आया है। एक ऐसी त्रासदी जो पूरे विश्व को प्रभावित कर रही है। गरीब और कामगार आबादी के लिए तो बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय आ गया है। कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 21 दिन का लॉकडाउन है। कोरोना वायरस की बढ़ती स्पीड को देखते हुए देश की रफ्तार को रोक दिया गया है लेकिन डॉक्टर, पुलिसकर्मी से लेकर सफाई कर्मी तक लोगों की जान बचाने के लिए खुद को जोखिम में डाल रहे हैं और सामने आकर लोगों की मदद कर रहे हैं। ये सब कोरोना के जंग के हीरो हैं।

loksabha election banner

कोरोना वायरस को परास्त करने के जंग में कर्मयोद्धा के रूप में महिला थानाध्यक्ष संतू सरोज ने भी कमरकस ली हैं। 24 घंटे में आठ घंटे सार्वजनिक स्थानों पर ड्यूटी देने के दौरान उन्हें सबसे बड़ी चुनौती लोगों को शारीरिक दूरी बनवाना हैं। इसके प्रति वे लोगों को जागरूक करने में लगी हुई है। हालांकि की नजाकत को समझाते हुए कहीं सख्ती तो कहीं नरमी से शारीरिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनकर बाहर निकलने व साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक कर रही हैं। इस कर्मयोद्धा के लिए सबसे बड़ी चुनौती ड्यूटी कर घर जाने पर खड़ी होती है। जब से लॉकडाउन चल रहा, वे अपना कमरा ही अलग कर ली हैं। घर के चौखट के अंदर दाखिल होने से पहले वे अच्छी तरह से हाथ, मुंह आदि धुलती हैं। इसके बाद वे पूरे कपड़े की धुलाई कर उसे धूप में सुखाती हैं। घर में मौजूद बच्चों के संपर्क में आने से बचती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.