विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत
अलग अलग स्थानों पर सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर विषैले जंतु के काटने से एक किशोर की मौत हो गई और तीन लोग अचेत हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जासं, घोरावल (सोनभद्र): अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को बीते 24 घंटे के भीतर विषैले जंतु के काटने से एक किशोर की मौत हो गई और तीन लोग अचेत हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विवेक (12) पुत्र महेंद्र को भूसा निकालने के दौरान विषैले जंतु ने उसके हाथ में काट लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरी घटना में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के गुरुवल निवासी कल्लू यादव (50) रविवार को खेत में घास काट रहा था। उसी दौरान विषैले जंतु ने उसके हाथ में काट लिया। तीसरी घटना में घोरावल के चौखड़ा निवासी संजू यादव (22) को रविवार को घास काटते समय, कुसुम्हा निवासी भगवंती पटेल (55) को सोमवार सुबह खेत में काम करते समय किसी विषैले जंतु ने काट लिया।