अनपरा तापीय परियोजना में आई खराबी, सातवीं इकाई से उत्पादन ठप
अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता वाली सातवीं इकाई में तकनीकी खराबी के कारण बिजली उत्पादन ठप हो गया ...और पढ़ें

अनपरा तापीय परियोजना की सातवीं इकाई में तकनीकी खराबी, बिजली उत्पादन रुका।
HighLights
अनपरा परियोजना की सातवीं इकाई में उत्पादन ठप।
तकनीकी खराबी के कारण 500 मेगावाट इकाई बंद।
तीन दिन में मरम्मत कर उत्पादन बहाली का दावा।
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। उत्पादन निगम की सबसे बड़ी परियोजना अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट क्षमता वाली सातवीं इकाई से बिजली उत्पादन ठप हो गया है। इकाई में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे बंद करना पड़ा। इकाई में आई तकनीकी खामियों को दुरूस्त करने का प्रयास चल रहा था।
प्रबंधन ने दावा किया है कि आगामी तीन दिनों के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर इकाई को दोबारा उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा। गुरुवार को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 17,797 मेगावाट तथा न्यूनतम मांग 12,628 मेगावाट के आसपास दर्ज की गई।