जोर-शोर से है महापर्व की तैयारी
लोकतंत्र के मेरे लिये प्रथम महापर्व की तैयारी जोर शोर से कर रहा हूं पहली बार मतदान करने के लिए उत्सुक हूं। मतदान होते तो कई बार देखा मतदान केंद्र की लाइन में खड़े होने का मजा ही कुछ और है।
जासं,सोनभद : लोकतंत्र का यह मेरे लिए प्रथम महापर्व है। इसकी तैयारी जोर-शोर से कर रहा हूं। पहली बार मतदान करने के लिए उत्सुक हूं। मतदान होते तो कई बार देखा लेकिन मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होने का मजा ही कुछ और है। मतदान के बाद उंगली पर निशान लगवाने के लिए उत्सुकता हो रही है। अब महसूस हो रहा है कि अबकी बार मैं भी अपनी पसंद की सरकार बनाऊंगा। मैं सभी राजनीतिक पार्टियों के घोषणा पत्र को अच्छी तरह देखकर ही वोट दूंगा, किसी तरह से जाति-पाति के चक्कर में अपना कीमती वोट बर्बाद नहीं करूंगा। मैं सभी नौजवान से अपील करता हूं की मतदान का महापर्व अवश्य मनाएं।
-नीरज अग्रहरि, बीजपुर।