श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में बालों से बांधकर खींची बस
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल रिहंद नगर में सोमवार की शाम एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत स्टंट एवं हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया गया।
जासं, बीजपुर (सोनभद्र) : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल रिहंद नगर में सोमवार की शाम एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत स्टंट एवं हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया गया। चार बार गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में स्थान बना चुके प्रसिद्ध स्टंटमैन एसके चौधरी ने अपनी आंखों में नुकीली सुई डाला फिर दांतों से नीचे रखे 20 किलोग्राम के वजन को छह फुट ऊंचाई पर उठा लिया।
चौधरी द्वारा कैंपस में खड़ी बस को जब अपने बालों से खींचना शुरू किया तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। स्टंटमैन ने बताया कि वह अपनी जीवन में बहुत सी परेशानी झेल चुके हैं। संघर्ष के जीवन में उड़ीसा में प्रशासनिक सेवा में कार्य करने के साथ कई फिल्मों में भी कार्य किया। उनके द्वारा 500 बच्चों का एक अनाथालय भी चलाया जा रहा है। सारी कमाई वह अनाथालय में बच्चों पर खर्च करते हैं। मुख्य अतिथि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप समादेष्टा रवि कुमार शर्मा ने चौधरी के हैरतअंगेज कारनामों की सराहना करते हुए कहा कि निश्चय ही उनके अंदर काबिलियत भरी है। संचालन अग्निशमन विभाग के मनीष कुमार द्वारा किया गया। इसमें सीआइएसफ महिला मंडल की संरक्षिका, समादेष्टा देवचंद समेत सभी सीआइएसएफ कर्मी अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे।