विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में दारोगा पर 35 हजार रुपये लेकर कार्रवाई करने का आरोप, निलंबित

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 02 Nov 2026 06:22 PM (IST)

अनपरा, सोनभद्र में दरोगा अशोक सिंह पर एक व्यक्ति से ₹35,000 लेकर अनुचित कार्रवाई करने का आरोप लगा है। शिकायत ...और पढ़ें

सोनभद्र में रिश्वतखोरी का आरोप: दरोगा अशोक सिंह निलंबित, वीडियो वायरल।

सोनभद्र में रिश्वतखोरी का आरोप: दरोगा अशोक सिंह निलंबित, वीडियो वायरल।

HighLights

  1. दरोगा अशोक सिंह पर ₹35,000 लेने का आरोप।

  2. शिकायतकर्ता सूरज भारती ने उच्चाधिकारियों से की शिकायत।

  3. वायरल वीडियो के बाद दरोगा को किया गया निलंबित।

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 वल्लभभाई नगर मूडीसेमर निवासी सूरज भारती ने अनपरा थाने में तैनात दरोगा अशोक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने दरोगा पर धमकी देने, मुकदमे में अनुचित कार्रवाई करने और करीब 35 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दlरोगा से बातचीत का वीडियो भी वायरल किया गया है। भेजे गए शिकायती पत्र में सूरज भारती ने बताया है कि करीब छह माह पूर्व उनका विवाद पूजा देवी से हुआ था। आरोप है कि उन्होनें 11 सितंबर को अपनी पुत्री को नाबालिग बताकर मेरे खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे की जांच कर रहे एसआई अशोक सिंह ने कार्रवाई का भय दिखाकर पैसे की मांग की।

शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरे प्रकरण से संबंधित वीडियो रिकार्डिंग शिकायती पत्र के साथ संलग्न की गई है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई तथा न्याय दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पीड़ित युवक बहुत ही शातिर दिमाग का है। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि एसआई अशोक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।