भाजपा को मजबूत करने पर बल
उस में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बैठक में जिला पदाधिकारीयों की उपस्थिति व वृत्त निवेदन लिया इसके अलावा
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : ओबरा स्थित वीआइपी गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र की अध्यक्षता में रविवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।
जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बैठक में जिला पदाधिकारीयों की उपस्थिति व वृत्त निवेदन लिया इसके अलावा अनुपस्थित पदाधिकारीयों को स्पष्ट हिदायत के साथ जवाब मांगा। बैठक में आगमी रणनीति के बाद समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रविवार को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रथम मासिक पुण्यतिथि है, जिसमें हम सभी कार्यकर्ता उनको हृदय से याद कर रहे है। हम सभी को बूथ सत्यापन करना था जो लगभग पूर्ण हो चुका है, तथा प्रत्येक बुथ से मोटर साइकिल व एन्ड्राइड फोन चलाने वाले को सूची भी लगभग आ चुकी है। श्री मिश्र ने कहा कि आप सभी को मिलकर सभी संगठन का कार्यक्रमों को ठीक ढंग से पूर्ण करना है, तथा आगामी लोकसभा के चुनाव में भारी से भारी बहुमत से भाजपा को जिताने के लिए अभी से कमर कस लेनी है।
ओबरा विधायक संजीव कुमार गोड़ ने कहा कि आप सभी पदाधिकारी ही संगठन व हम सभी प्रतिनिधियों के आधार है। आप सभी पूरा मन लगाकर तन-मन धन से संगठन को बूथ-बूथ तक मजबूत करते है। जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना है। इस मौके पर रामसुन्दर निषाद, गंगा ¨सह, उदय नाथ कुशवाहा, अजीत चौबे, बिपिन बिहारी गुप्ता, अनूप तिवारी, आशुतोष चतुर्वेदी, सुनील ¨सह, सुरेश शुक्ला, शम्भू नारायण ¨सह, सुनीता पाण्डेय, नार ¨सह पटेल आदि मौजूद रहे।