महाधिवेशन को सफल बनाने को बनी रणनीति
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक बैठक जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक में गुरुवार को चित्रकूट धाम कर्वी में होने वाले व्यापारी महाधिवेशन के बारे में जानकारी दी गई।
जासं, अनपरा (सोनभद्र) : राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के आवास पर हुई। बैठक में गुरुवार को चित्रकूट धाम कर्वी में होने वाले व्यापारी महाधिवेशन की जानकारी दी गई। व्यापारी महाधिवेशन जीएसटी, विद्युत, खाद्य, सुरक्षा एवं ई व्यापार व व्यापारिक समस्याओं के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन, प्रोटोकोल एवं ऊर्जा राज्य मंत्री स्वतंत्र देव ¨सह विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता होंगे। कार्यक्रम के संयोजक संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री शानू गुप्ता होंगे। कार्यक्रम की सफलता व भागीदारी के लिए सभी पदाधिकारियों और व्यापारियों से अपने निजी साधन द्वारा चलने की रणनीति बनाई गई। संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए ब्लाक स्तर पर संगठन का गठन करने की बात कही गई। बैठक में मुख्य रूप से विकास गोयल, जेपी गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, डा. तेजबल वेध, राजेश गुप्ता, शहजाद अली, संदीप कुमार, पंकज, दीना गुप्ता, नवीन कुमार पांडेय, अनिल मित्तल, राजेश गोयल, शिवकुमार गुप्ता, मोहम्मद गुडडू आदि मौजूद थे।