सौतेली मां का हत्यारोपित गया जेल
स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव में सौतेली मां की हत्या करने वाले आरोपित किशोर को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कचनरवा बाजार में गुरुवार को शिवनारायण गुप्ता के छोटे पुत्र ने अपनी सौतेली मां की हत्या चाकू घोंपकर कर दिया था। ि
जासं, कोन (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा गांव में सौतेली मां की हत्या करने वाले आरोपित किशोर को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कचनरवा बाजार में गुरुवार को शिवनारायण गुप्ता के छोटे पुत्र ने अपनी सौतेली मां की हत्या चाकू घोंपकर कर दी थी।
बताया गया कि वह निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था लेकिन, लगभग छह वर्ष पूर्व अपने पिता की दूसरी शादी करने पर विरोध किया था। उसका कहना था कि हमें व हमारी मां, भाई व बहन के खर्च में कटौती की गई। घटना के पूर्व आरोपित को जानकारी हुई कि पिता सौतेली मां को छोड़कर कहीं बाहर गए हैं। इसके बाद वह कचनरवा बाजार आया और घर के दरवाजे पर अपनी सौतेली मां रागिनी को आवाज दी। दरवाजा खोलने के लिए रागिनी जैसे ही बाहर निकली उसने चाकू से हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता गधिया निवासी अनिरुद्ध प्रसाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया गया।