Move to Jagran APP

सपाजनों किया धरना प्रदर्शन

प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राब‌र्ट्सगंज नगर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश की भाजपा सरकार पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इससे आम जन अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 10:03 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 10:03 PM (IST)
सपाजनों किया धरना प्रदर्शन
सपाजनों किया धरना प्रदर्शन

जासं, सोनभद्र : प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राब‌र्ट्सगंज नगर में विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इससे आम जन अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है।

loksabha election banner

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अपराधों में इजाफा हो रहा है। गोंडा में दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ न मिलना पुलिस प्रशासन की लापरवाही को प्रदर्शित करता है। प्रदर्शन करने वालों में जिला सचिव, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि मनीष त्रिपाठी, सुरेंद्र सोनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.