बाधा डालने की आशंका में सपाजन गिरफ्तार
जिले में दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचकर व्यवधान डालने की आशंका को भांप बुधवार की दोपहर में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के करीब पचास पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके पार्टी जिला कार्यालय से गिरफ्तार कर पन्नूगंज व शाहगंज थाने भेजा गया। गिरफ्तारी तब हुई जब सपा के लोग चोपन ब्लाक के कोटा में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में पहुंचकर व्यवधान डालने की आशंका भांपकर बुधवार की दोपहर में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के करीब पचास पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। उनको पार्टी के जिला कार्यालय से गिरफ्तार कर पन्नूगंज व शाहगंज थाने भेजा गया। गिरफ्तारी तब हुई जब सपा के लोग चोपन ब्लाक के कोटा में स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे।
चोपन ब्लाक के कोटा में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चे भोजन की गुणवत्ता को सड़क पर उतरे थे। उन पर पुलिस लाठीचार्ज कर दी थी। उन्हीं छात्रों से मिलने के लिए जिलाध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाने वाले थे। चुर्क मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में सभी लोग रणनीति बना रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में पहुंची पुलिस ने सभी को गिरफ्तार पन्नूगंज व शाहगंज थाने ले गई। वहां सभी को शाम तक रखा गया। गिरफ्तार होने वालों में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, जिला महासचिव मोहम्मद सदई कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के साथ ही हिदायत उल्ला खां, अनिल प्रधान, वेदमणि शुक्ला, महफूज आलम खां, ओम प्रकाश त्रिपाठी, मनीचंद्र कन्नौजिया, कामरान खां, राहुल सेठ, जगत पटेल आदि शामिल थे।