विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में छात्रों के सिर चढ़ बोलेगी FIFA की दीवानगी, करीब 250 स्कूलों में बांटे जाएंगे हजारों फुटबॉल

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:47 PM (IST)

सोनभद्र में शिक्षा मंत्रालय, एआईएफएफ और फीफा के 'फुटबॉल फॉर स्कूल्स' कार्यक्रम के तहत 243 विद्यालयों को 1,217 फुटबॉल बांटे जाएंगे।  

भारत में फीफा फॉर स्कूल्स कार्यक्रम की फाइल फोटो। स्रोत- All India Football Federation की आधिकारिक वेबसाइट

भारत में फीफा फॉर स्कूल्स कार्यक्रम की फाइल फोटो। स्रोत- All India Football Federation की आधिकारिक वेबसाइट

HighLights

  1. सोनभद्र के 243 विद्यालयों को मिलेंगे कुल 1217 फुटबॉल।

  2. शिक्षा मंत्रालय, एआईएफएफ, फीफा की संयुक्त पहल है यह।

  3. वितरण कार्यक्रम 26 नवंबर को जवाहर नवोदय विद्यालय में।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जनपद में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। शिक्षा मंत्रालय, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (आइफा) और वैश्विक फुटबाल संस्था फीफा के संयुक्त तत्वावधान में संचालित फुटबॉल फॉर स्कूल्स कार्यक्रम के तहत जनपद के 243 चयनित विद्यालयों को कुल 1,217 फुटबॉल मुफ्त में बांटे जाएंगे।

वितरण कार्यक्रम 26 नवंबर को सुबह 10 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय बहुआर में होगा। सूची में शामिल प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व उनके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ एक विद्यार्थी को लेकर वहां पहुंचाना होगा। छात्र संख्या और श्रेणी के आधार पर प्रत्येक चयनित विद्यालय को फुटबॉल दिया जाएगा।

78 स्कूलों को तीन-तीन, 139 स्कूलों को पांच-पांच, 12 स्कूलों को 10-10 और 14 स्कूलों को 12-12 फुटबाल मिलेगा। सबसे अधिक विद्यालय चोपन विकास खंड में हैं, जहां 60 स्कूलों को कुल 271 फुटबाल मिलेगा। म्योरपुर के 42 विद्यालय, 264 फुटबाल, राबर्ट्सगंज के 41 विद्यालय, 221 फुटबॉल मिलेगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।