सोनभद्र में पेंशनरों को अब कोषागार के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल एप से घर बैठे जमा होगा सर्टिफिकेट
सोनभद्र के पेंशनरों को अब डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे स्वयं ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पेंशनर घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे जीवन प्रमाण-पत्र।
मोबाइल एप या पोर्टल से मिलेगी सुविधा, नहीं जाना होगा कोषागार।
पेंशनरों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी होगी स्थापित।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पेंशनरों को अब डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वे स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के मोबाइल एप अथवा पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकेंगे।
इसके अलावा नजदीकी जन सुविधा केंद्र, कंप्यूटर सेंटर और साइबर कैफे से भी यह सुविधा प्राप्त की जा सकेगी। पेंशनरों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने और योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पांच नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान के संबंध में समीक्षा बैठक हुई थी।
इसमें पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी देने और उनकी सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने पर जोर दिया गया। बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया एनआइसी सोनभद्र की वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
पेंशनर इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पेंशनरों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के संबंध में पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए।
