सोनभद्र मेडिकल कालेज में भी थायराइड की जांच, मरीजों को मिलेगा लाभ
सोनभद्र के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अब थायराइड की मुफ्त जांच शुरू हो गई है। इससे मरीजों को ₹800-₹1000 की बचत होगी और प्रतिदिन लगभग 500 लोगों को लाभ मिलेगा।

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में थायराइड जांच शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।
HighLights
सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में थायराइड की मुफ्त जांच शुरू।
प्रतिदिन 500 मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जांच का लाभ।
मरीजों को ₹800-₹1000 की आर्थिक बचत होगी।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अब थायराइड की भी जांच होगी। कालेज के प्रधानाचार्य प्रो. डाक्टर आइजेन भट्टाचार्य ने बुधवार को अस्पताल के सी ब्लाक में थायरायड मशीन का उद्घाटन पूजन अर्चन कर किया। लंबे समय से अस्पताल परिसर में थायराइड की मशीन आ कर रखी हुई थी। उसके चालू होने का इंतजार लोगों को था।
इस समस्या को दैनिक जागरण कई बार प्रकाशित भी किया था। अब इसके चालू होने से प्रतिदिन करीब 500 मरीजों की थायराइड की मुफ्त जांच होगी। प्रावइेट लैबों में थायराइड की जांच के लिए मरीजों, उनके तीमारदारों को करीब आठ सौ से एक हजार रुपये तक खर्च करने हाेते हैं। अब मेडिकल कॉलेज में मुफ्त जांच होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
उा. आइजेन ने बताया कि यहां थायराइड की मुफ्त जांच शुरू होने से हाइपो थायराइड, हाइपर थायराइड, घेंघा और थायराइड की गांठ जैसे रोगों का समय पर पता चल सकेगा और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। हाइपो थायराइड में थकान, वजन बढ़ना, कब्ज और बाल झड़ना, जबकि हाइपर थायराइड में वजन घटना, दिल की धड़कन तेज होना, घबराहट और हाथ कांपना जैसे लक्षण होते हैं।
महिलाओं में मासिक धर्म की गड़बड़ी, गर्भावस्था की समस्या और बच्चों में विकास रुकने की स्थिति में भी यह जांच काफी उपयोगी साबित होगी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डा. आइजेन भट्टाचार्य ने कहा कि थायराइड की जांच निश्शुल्क शुरू कर दी गई है।
आगे बी ब्लाक में माड्यूलर आपरेशन थिएटर, विटामिन डी, बी-12, कैंसर मार्कर की जांच बीटा एचसीजी, प्रोस्टेट कैंसर आदि की जांच का भी लक्ष्य है। उस पर कार्य हो रहा है। जल्द ही इन जाचों को भी शुरू किया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. सौमित भट्टाचार्य, सी ब्लाक प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सर्जर डा. अमित गुप्ता, डा. राहुल सिंह डा. अमृत राय, डा. ज्योति, डा. मनोज, डा. अपूर्व, डा. जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।